Global Champs
Mantra
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥ ३.२१॥

Transforming Seekers into Leaders
Transforming Seekers into Leaders
01. Nurturing the Spark
Staying true to its resolve, Ravenwood is ardently and relentlessly working towards creating the whole caboodle for the kids that can equip them with the requisite knowledge, skills, attributes, attitude, gratitude, confidence, humility, equanimity, humanity, veracity, tenacity – to be the LEADERS of the global society.
02. Shaping the Path
Yes, leaders who set the example for the world to look up to and follow! Leaders who can spread happiness. Leaders for humanity and prosperity. Leaders who are selfless and have the intent and the substance to create more leaders like them, who take the world in the right direction. Leaders who can make the world a blissful, enlightened place for everyone to live and evolve. To Rise and Realize!
03. Inspiring the World
Because “whatsoever a great person or a leader does, other common people follow his actions. Whatever standards he sets, the world pursues and follows the same.” At Ravenwood, we believe inspiration begins with example — with every thought that uplifts, every act that enlightens. True leaders don’t just dream; they awaken dreams in others. When our learners rise, they don’t rise alone — they take the world a little higher with them. To Inspire. To Awaken. To Lead.

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥ ३.२१॥
(Bhagavad Gita: Chapter 3, Verse 20-21)
महापुरुष जो भी कर्म करते हैं, सामान्य जन उनका पालन करते हैं। वे जो भी आदर्श स्थापित करते हैं, सारा संसार उनका अनुसरण करता है।
________________________________
इस श्लोक में हमारे लिए जीवन की एक अमूल्य सीख पनपती है। विशेषतः हमारे मृदुल, कोमल, निर्मल बच्चों के लिए — जो कच्ची मिट्टी समान होते हैं — जिन्हें हम जैसे चाहें ढाल सकते हैं।
जब बात कच्ची मिट्टी समान बच्चों को सटीक रूप से ढालने व उन्हें परिवर्तित स्वरूप देने की हो; उनके व्यवहार, आचरण, चिंतन, विवेक व मनःस्थिति को तराशने की हो; उन्हें मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक रूप से सबल बनाने की हो — तो रेवेनवुड इंटरनेशनल स्कूल के अनुसार — इस सब में एक स्कूल की, वहाँ के अध्यापकों की, और स्कूल के ध्वजवाहकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है।
हम कैसे संसार का निर्माण करना चाहते हैं, किस परिवेश में रहना चाहते हैं — ये इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे भावी रहनुमा, हमारे लीडर्स कैसे होंगे! रेवेनवुड इंटरनेशनल स्कूल की यह अवधारणा और यह संकल्प है कि ऐसे परिपक्व, दृढ़प्रतिज्ञ, प्रबुद्ध, दक्ष, निष्पक्ष, समदर्शी, दूरदर्शी लीडर्स को तैयार करना उनकी जिम्मेदारी है।
हम अपने विद्यार्थियों को उड़ने के लिए एक खुला आसमान दें — जिसमें वे अपनी उमंग और तरंग का ताना-बाना बुन सकें। और इस ताने-बाने को बुनते हुए वे अपनी प्रकृति, प्रवृत्ति, अनुभूति व दृष्टिकोण से आकार, धरती और इस संसार को देखें, समझें और फिर समझाएँ!
हम उन्हें संदर्भों को, विषय-वस्तुओं को, परिवेश को और संसार को उनके अपने परिप्रेक्ष्य से, उनके अनुभव से समझने का अवसर दें — केवल टेक्स्टबुक में लिखी विषय-वस्तु को रटाएँ नहीं।
रेवेनवुड की अनुभवजन्य शिक्षण-प्रणाली इन बच्चों को विषय-वस्तु को अपनी अनुभूति से जानने-समझने के लिए प्रेरित करती है, उनकी उत्सुकता व जिज्ञासा को जाग्रत करती है। यही कारण है कि रेवेनवुड में ये मुक्त, निःशंक बच्चे एक उद्दात्त परिवेश में विकसित व मुखरित होते हैं।
इन बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, वैचारिक आदि सर्वांगीण विकास के लिए रेवेनवुड में विविध विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं —
— Innovation Labs (Coding, AI, AR & VR, IoT, Robotics)
— Art & Craft Centre
— Air-Conditioned Smart Classrooms
— Cricket, Basketball, Volleyball, Badminton, Lawn Tennis, Table Tennis, Billiards, Chess, Carrom
— Science Park, Maths Park, Science Lab, Maths Lab
— Music & Dance Studios, CCTV Surveillance
रेवेनवुड एक नेक उद्देश्य को लेकर दृढ़-प्रतिज्ञ और अनवरत कर्मरत है — कि हम सब मिलकर एक ऐसे समुदाय, एक ऐसे समाज का निर्माण व पोषण करें जहाँ सबको सीखने-समझने का, अन्वेषण व विमर्श का, और अपने उत्कर्ष का उन्नत मंच प्राप्त हो सके।
हम अपनी सर्वतोमुखी-सर्वांगीण शिक्षण-प्रशिक्षण प्रणाली के माध्यम से इस संकल्प को लेकर अग्रसर हैं — कि हमें प्रत्येक विद्यार्थी को सुसंस्कृत, चरित्रवान, आत्म-निर्भर, कुशल व शीलवान बनाना है। हमारा प्रत्येक विद्यार्थी ओजस्विता, तेजस्विता, विनम्रता, नैतिकता, कर्मठता, मानवता, निश्छलता, दृढ़ता, समता, दूरदृष्टि, आध्यात्मिकता और भारतीयता जैसे दिव्य गुणों से आप्लावित हो।
हमारे विद्यार्थी इतने सामर्थ्यवान हों कि वे आने वाले समय में विश्व के सशक्त, शीलवान रहनुमा बनें — ऐसे लीडर्स बनें जिनका अनुसरण पूरा विश्व करे।
समाज ऐसे ही लीडर्स से प्रभावित होता है जो मानव जाति को अपने आचरण व व्यवहार से आदर्श स्थापित करके प्रेरित कर सकें। ऐसे लीडर्स सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रकाश-पुंज सदृश होते हैं — जो समाज के अंधकार को अपने चरित्र व आचरण के तेज से देदीप्यमान करने का सामर्थ्य रखते हैं। फिर सामान्य लोग उनका ही अनुसरण करते हैं, क्योंकि महापुरुष जो भी कर्म करते हैं, सामान्य जन उनका पालन करते हैं, वे जो भी आदर्श स्थापित करते हैं — सारा संसार उनका अनुसरण करता है।









